Video : स्टेज पर अचानक रोने लगे दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

Video : स्टेज पर अचानक रोने लगे दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम
X
सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो देखकर अन्य लोग भी भावुक हो गए हैं।

Wedding Video : शादी के सीजन में शादी से जुड़े वीडियो न देखने को मिले, ऐसा कैसे हो सकता है। इनके बिना तो मानो कई बार सोशल मीडिया भी अधूरा सा लगता है। आपने देखा होगा कि किसी वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने डांस से धमाल मचाते नजर आते हैं, तो कहीं पर मंडप में एंट्री ले रही दुल्हन के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। विदाई के समय आपने हर दुल्हन को रोते हुए देखा होगा। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो थोड़ा ज्यादा भावुक कर देने वाला है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बाकि रिश्तेदार और परिवार के अन्य लोग उनकी तस्वीरें खींचते दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक दूल्हा भावुक हो जाता है और दुल्हन को देखकर रोने लग जाता है। जब तक लोग ऐसे में कुछ समझ पाते, तभी दुल्हन भी रोने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन दूल्हे को चुप करा रही थी और खुद भावुक हो रही थी। इस बारे में कुछ लोगों का कहना है कि दोनों काफी समय से दोस्त थे और अब लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को wedding_couple_photography_20 नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है, जिसे अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं, कुछ लोग कमेंट के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही इमोशनल लड़का है और दुल्हन को हमेशा खुश रखेगा क्योंकि वह उससे प्यार करता है। एक अन्य ने लिखा कि रिलेशनशिप वाले आखिरी कितने सपने देखते हैं इस दिन के लिए पूरे होने की खुशी में आंसू निकल गए।

Tags

Next Story