Video : मार्केट में आया बोरी से बना प्लाजो, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Video : मार्केट में आया बोरी से बना प्लाजो, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
X
एक अजीबोगरीब फैशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बोरे से प्लाजो बनाया गया है। इसकी कीमत सुनकर लोगों का दिमाग घूम गया है।

Palazzo Video : फैशन का ट्रेंड बदलता रहता है। कुछ लोग अपने फैशन वाॅर्डरोब को ट्रेंडी रखने के लिए सोशल मीडिया और सेलेब्रिटी ट्रेंड को फाॅलो करते हैं, तो वहीं कुछ लोग फैशन के प्रति जागरुक रहने के लिए नए-नए ट्रेंडस पर भी निगाहें बनाए रखते हैं। वैसे अगर देखा जाए तो फैशन के नाम पर आजकल ऐसे-ऐसे अजीबोगरीब कपड़े बाजार में देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर आंखें घूम जाती हैं। उन्हीं में से कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिनको देखने के बाद उनके प्राइस का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। हालांकि कई बार सस्ते दिखने वाले कपड़े भी इतने महंगे होते हैं, जिन्हें खरीदने के बारे में कोई आसानी से सोच ही नहीं सकता।

अब आप इस वीडियो में ही देख लीजिए, इसमें दिख रहे साधारण से प्लाजो की कीमत देखकर आप चौंक जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह प्लाजो बोरी से बना हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसा बताया जा रहा है कि इस साधारण से दिखने वाले palazzo की कीमत 60 हजार रुपये है। जी हां, वही बोरी जिसका इस्तेमाल सब्जियां, बर्तन आदि भरने और ढोने के लिए किया जाता है। इसी बोरी का इस्तेमाल करके फैशनेबल प्लाजो को बनाया गया है। अब बाजार में बोरी से बना ये प्लाजो 60 हजार में बिक रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sachkadwahai ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा गया है कि क्या आप बोरी के प्लाजो के लिए 60,000 रुपये देंगे? वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं, यूजर्स अब इसे लाइक करते हुए इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बिजनेस के लिए आइडिया मिल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उर्फी जावेद के वॉर्डरोब की एक झलक। क्या आप भी इस प्लाजो को खरीदना चाहेंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Tags

Next Story