Video : 60 के दशक में कुछ इस तरह बनता ‘बेशरम रंग’ गाना, वीडियो देख लोग बोले- दीपिका ही...

Video : 60 के दशक में कुछ इस तरह बनता ‘बेशरम रंग’ गाना, वीडियो देख लोग बोले- दीपिका ही...
X
पठान का बेशरम रंग गाना तो सभी ने सुना होगा, जो काफी सुर्खियों में भी रहा था। अगर यही गाना 60 के दशक में आया होता तो कैसा होता... देखिए।

Besharam Rang Song : हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख की पठान फिल्म हिट साबित हुई, उस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अभी भी पठान फिल्म का जलवा कायम है। सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म में खूब धमाल मचाया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। सिर्फ फिल्म ही नहीं इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। इसका बेशरम रंग गाना तो आपने सुना ही होगा, जो काफी सुर्खियों में भी बना हुआ था। परन्तु क्या आपने कभी यह सोचा है कि अगर ये गाना 60 के दशक में आया होता तो इसके लिरिक्स कैसे होते और सिंगर ने कैसे इसे गाया होता।

यह सब हम आपसे इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि हाल ही में social media पर एक video देखा जा रहा है। इसमें कुछ इसी तरह का दिखाया गया है कि अगर यह गाना 60 के दशक में आया होता तो कैसा होता। सोशल मीडिया पर इस गाने को यशराज मुखाटे ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शम्मी कपूर इस गाने पर एक्टिंग और लिपसग करते दिख रहे हैं। हालांकि अगर आप वीडियो को थोड़ा ध्यान से देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि वीडियो को एडिट किया गया है। इसके बावजूद भी वीडियो आग लगा रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए यशराज मुखाटे ने बताया है कि ‘बेशरम रंग’ अगर 60 के दशक में बना होता तो वो कुछ इस तरह का होता। वीडियो को इंटरनेट पर आने के बाद अभी तक लाखों लोगों ने देख भी लिया है। वहीं, हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक और इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि पूरी दीपिका ही चेंज कर दी गाने की। वहीं बहुत से अन्य यूजर इस पर हंसते हुए नजर आए हैं।

Tags

Next Story