Video: लड़की के साथ मारपीट कर जबरदस्ती कार में बैठाते नजर आया शख्स, देखें वीडियो

Video: लड़की के साथ मारपीट कर जबरदस्ती कार में बैठाते नजर आया शख्स, देखें वीडियो
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का एक लड़की को मारते हुए उससे जबरदस्ती कार में बैठाता नजर आ रहा है।

Delhi Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़के एक लड़की को कार में जबरन बैठाते हुए और उसके साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, एक आरोपी लड़के ने पहले महिला की पिटाई की और फिर उसके बाद उसे जबरन कार में बैठाया।

इसका वीडियो अब आप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने बताया कि जिस कार में लड़की को बैठाया गया, वह कार गुरुग्राम के रतन विहार की है, वहां पर कर्मियों की एक टीम भेजी गई थी।

इसके बार में पुलिस ने आगे बताया कि घटना के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। संबंधित मामले में जांच पड़ताल जारी है। इसके साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि ड्राइवर का पता लगा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दो लड़कों और एक लड़की ने उबर ऐप के जरिए रोहिणी से विकासपुरी के लिए कैब को बुक किया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि विकासपुरी जाने के दौरान किसी बात को लेकर लड़कों और लड़की के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बाद लड़की वहां से जाना चाहती थी और वो कार से नीचे उतर गई। परन्तु उनमें से एक लड़के ने लड़की को जबरन कार के अंदर धक्का देकर बैठा लिया। इसके बाद वो उसके साथ मारपीट करता हुआ भी नजर आया। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है।

Tags

Next Story