Video : सैलून में दुख भरा गाना सुन फूट-फूट कर रोने लगा शख्स, लोगों ने लिए मजे

Funny Video : प्यार बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है, जो हर किसी को नहीं मिलता। परन्तु जिसे होता है वो फिर इसके खातिर पूरी दुनिया को भी भुलाने को तैयार रहता है। प्यार करने वाले लोगों को कई बार धोखा भी मिलता है। जिसे वो अपने दिलों जान से चाह रहे होते हैं, उसके लिए वो न सिर्फ आपने घरवालों से बल्कि पूरी दुनिया से लड़ जाते हैं। इसके बाद भी उन्हें धोखा मिल जाता है। ऐसे में फिर जब भी उनकी याद आती है तो आंखों से आंसू निकल आते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक धोखे से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सैलून में बाल कटवाते-कटवाते अचानक रोने लग जाता है। ये वीडियो वाकई काफी मजेदार है।
ऐसा बहुत बार देखने को मिलता है कि जब किसी का दिल टूटता है तो वो दर्द भरे गाने सुनने लग जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो गाने उनको फीलिंग्स से जोड़ देते हैं। उन्हें सुनने पर ऐसा लगता है जैसे गाने उनके लिए ही बने हो। वीडियो में दिख रहे शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। इस video में आप देख सकते हैं कि शख्स सैलून में बाल कटवा रहा होता है। तभी सैलून के अंदर एक दर्द भरा गाना बजने लग जाता है। बस फिर क्या, वो गाना लड़के के सीधे दिल पर लग जाता है और वो फूट-फूट कर रोने लगता है। यह देख कर सैलून वाले की भी हंसी निकल जाती है।
सैलून वालो से अनुरोध है ऐसा दर्द भरे गाने न चलाये pic.twitter.com/V3QEfFjS5n
— Hasna Zaroori Hai (@HasnaZarooriHai) February 12, 2023
social media पर इस वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि सैलून वालो से अनुरोध है ऐसा दर्द भरे गाने न चलाये। इस वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है, वहीं हजारों लोग इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि रुला दिया बेचारे को। एक अन्य ने लिखा है कि ऐसा वक्त तो सबकी जिंदगी में आता है। एक तीसरे ने लिखा है कि लड़के ने तो दिल पर ले लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS