Video: बाइक से खतरनाक स्टंट करते दिखा शख्स, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Stunt Video: इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर स्टंट से जुड़े वीडियो (stunt video) काफी तेजी से देखे जा रहे हैं। उन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो युवाओं के सिर पर स्टंट का खुमार काफी तेजी से चढ़ रहा है। स्टंट से जुड़े हुए खतरनाक वीडियो की इंटरनेट पर आपको भरमार देखने को मिल जाएगी। अब हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शख्स अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है।
अभी तक तो आपने सिर्फ लोगों को बाइक सड़क पर फुल स्पीड में भगाते हुए और उस पर बैठ कर कलाबाजियां करते हुए ही देखा होगा। ऐसे में कई बार लोग छोटी सी गलती की वजह से हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। इसमें एक शख्स बाइक के पिछले पहिए से चलाते हुए हैरतअंगेज अंदाज में स्टंट कर रहा है।
बाइक पर किया खतरनाक स्टंट
वायरल हो रहे इस वीडियो (viral video) को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसको इंस्टाग्राम पर allahjan46 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी सारे लोग बाइकों पर दिखाई दे रहे हैं। उन्ही में से एक शख्स अपने करतब से हर किसी को हैरान कर देता है। सड़क पर एक शख्स अपनी बाइक के पिछले पहिए को चलाता है और उसी दौरान अपना एक पैर जमीन पर रखता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद शख्स अपनी बाइक को लहराने लग जाता है। ऐसे में एक छोटी सी गलती इस शख्स पर भारी भी पड़ सकती थी।
ये भी पढ़ें: बाइक पर स्टंट करते हुए शख्स ने खाया गुटखा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस तरह शख्स बाइक को लहराकर चल रहा है ऐसे में वो किसी भी वक्त शख्स हादसे का शिकार हो सकता है। यहां तक कि फुल स्पीड में बाइक चलाने के कारण उसे गंभीर चोट भी लग सकती थी। फिलहाल अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग दंग रह गए हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने लाइक किया और तकरीबन 14 लाख से ज्यादा ने इस वीडियो को देख लिया है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS