Video : फैंटा मैगी के बाद बाजार में आए अमरूद और सेब के पकौड़े, वीडियो देख लोग बोले- इस तरीके से...

Food Experiment Video : आपने सोशल मीडिया और निजी जिंदगी में खाने के साथ होते हुए बहुत से एक्सपेरिमेंट्स देखे होंगे। कोई चाय में रम मिलाते हुए नजर आते हैं, तो कोई मैगी में फैंटा। कुछ लोग इन डिश को खूब एन्जॉय करते हैं, तो कोई इन देख कर ही भड़क जाता है। कुछ लोगों ने इसकी शुरुआत खाने को लजीज बनाने के लिए की थी, लेकिन अब लोग किसी भी चीज के साथ एक्सपेरिमेंट्स करते हुए दिखाई दे जाते हैं। अब इसी कड़ी में एक नया एक्सपेरिमेंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखने के बाद आपको गुस्सा आना तय है।
आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों को अच्छे मौसम में अगर चाय के साथ पकौड़े मिल जाएं, तो उन्हें मजा ही आ जाता है। पकौड़े तरह-तरह के होते हैं जैसे कि मिर्च के, आलू के और प्याज के आदि। परन्तु अब जिन पकौड़े के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, उसे देखकर आप चौंक जाएंगे। इस तरह के पकौड़े शायद ही आपने कभी देखे होंगे या खाए होंगे। जी हां, ये पकौड़े हैं सेब और अमरुद के। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दसमें आप देख सकते हैं कि शख्स पहले सेब और अमरूद लेता है और फिर उनकी गोल-गोल तरह कटाई करता है। उसके बाद वो फलों को बेसन में डालकर डीप फ्राई करता है और उन पकौड़ों को तैयार कर उन्हें सर्व कर देता है।
सेब और अमरूद के पकोड़े खालो दोस्तों। 🤢 pic.twitter.com/urmJgeQgjx
— Hunटरर ♂ (@nickhunterr) March 16, 2023
इस वीडियो को ट्विटर पर Hunटरर नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि सेब और अमरूद के पकौड़े खालो दोस्तों। इस वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है, वहीं लोग इस पर अब बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फलों के साथ इस तरीके से कौन करता है भाई। एक अन्य ने लिखा कि नर्क के दरवाजे सबसे पहले इस शख्स के लिए ही खुलेगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS