Video : शादी में घुसकर बंदर ने मचाया बवाल, फिर जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे आप

Wedding Video : सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख कर कई बार मजा आता है, तो कई बार हंसी छूट जाती है। हालांकि ये ज्यादातर वीडियो दूल्हा-दुल्हन के आसपास ही घूमते रहते हैं। इनमें ये आपको कभी ग्रैंड एंट्री लेते नजर आएंगे, तो कभी स्टेज पर डांस करते हुए नजर आएंगे। कई बार ऐसा देखा जाता है कि किसी-किसी शादी में जानवर भी घुस आते हैं। लोग उन्हें देख कर घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागने लग जाते हैं। अब इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।
बंदर ने मचाया बवाल
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां पर रस्में चल रही हैं। दोनों के आसपास अन्य लोग भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख कर हर कोई हैरान हो जाता है। दरअसल, जब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के ऊपर फूल डाल रहे होते हैं, तो तभी वहां पर बंदर आ जाता है। इसके बाद वो दूल्हे के सिर पर जाकर बैठ जाता है। बंदर दूल्हे के सिर पर गिरे फूल को खाने की चीज समझकर नोंचने लगता है, जैसे ही दुल्हन उसे हटाने की कोशिश करती है, वो दुल्हन के सिर के ऊपर से कूद कर और उसके बाल खींच कर निकल जाता है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर telugu.beats_1_4_3 नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। इसे अब तक बहुत से लोगों ने देख लिया है, वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। इसके साथ ही लोग इस पर कमेंट करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हे भगवान, अच्छा हुआ बंदर ने ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया और वहां से निकल गया। एक अन्य ने लिखा कि बंदर ने सोचा कुछ खाने को मिलेगा, लेकिन उसे निराश होकर लौटना पड़ा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS