Video : मुंबई लोकल में मस्ती करते दिखे यात्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Video : मुंबई लोकल में मस्ती करते दिखे यात्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग ट्रेन में लता मंगेशकर का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Mumbai Local Train Video : होली नजदीक आ चुकी है, ऐसे में आपको इसका असर भी जगह-जगह देखने को मिल जाएगा। कहीं बच्चे तो कही बड़े आपको अभी से होली खेलते हुए नजर आ जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं अब तो ट्रेन में भी होली का असर देखने को मिलने लगा है। जी हां, होली से पहले ही हर कोई उसके रंगो में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने पर आपको भी होली से पहले होली खेलने का मन करने लग जाएगा। इस वीडियो में आपको कुछ लोग मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री मुंबई की लोकल ट्रेन में सुन चंपा सुन तारा और दो घूँट मुझे भी पिला दे का मैशअप गाते हुए देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही आप आगे देख सकते हैं कि इन यात्रियों ने बीट्स के लिए ट्रेन की दीवारों और खिड़कियों पर हाथ भी थपथपाए। उस ट्रेन के अंदर का माहौल इतना शानदार हो जाता है कि हर कोई वहां पर नाचने लग जाता है। आप यात्रियों के चेहरे पर आनंद और उत्साह साफ देख सकते हैं। इस वीडियो में आपको ज्यादातर बुजुर्ग ही नजर आएंगे जो मस्ती कर रहे हैं।

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर Chilled_Yogi नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि मैंने सबसे अच्छा जैमिंग सत्र में से एक देखा... मुंबई लोकल। वीडियो को वायरल होने के बाद से अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है वहीं कई लोग इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं खुशी के लिए पैसा नहीं मन चाहिए। वहीं एक अन्य ने लिखा कि मुंबई की लोकल एक वाइब है।

Tags

Next Story