Video : नॉर्वे के डांस ग्रुप ने मुंबई की लोकल ट्रेन में नाच कर मचाया तहलका, लोग बोले- इन्हें जगह कैसे मिली...

Norway Dance Group Video: मुंबई की लोकल ट्रेन अपने व्यस्त रहने की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। यहां पर लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। हां, कई बार उसी भीड़ में लोग आपको लड़ते हुए या अकेले डांस करते हुए जरूर नजर आ जाएंगे। परन्तु अगर ये कहा जाए कि एक पूरा ग्रुप वहां डांस कर सकता है तो ये काफी मुश्किल है। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नॉर्वे का फेमस डांस ग्रुप क्विक स्टाइल मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
यह वही विदेशी डांसरों का ग्रुप है जिन्होंने काला चश्मा गाने को ट्रे्ंड में लाकर पूरी दुनिया को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इनका ग्रुप इस समय भारत की यात्रा पर है। अब इस क्विक स्टाइल ग्रुप ने मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया। ये ग्रुप बॉलीवुड का लेके पहला-पहला प्यार गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं।
नॉर्वे डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटो पहले ही शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इंडिया की लोकल ट्रेन में हमारा पहला कदम। हैशटैग mumbai और हैशटैग quickstyle के साथ शेयर किया। यह वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। साथ ही लोग इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मेरी ट्रेन में क्यों नहीं, मेरी ट्रेन में सिर्फ भजन गाने वाले ही क्यों होते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इन्हें मुंबई लोकल ने इतनी जगह मिल कैसे गई।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS