Video Viral: खाना खाते समय दूल्हे ने दुल्हन के हाथ से ऐसे खाया पापड़, देखें वीडियो

Video Viral:  खाना खाते समय दूल्हे ने दुल्हन के हाथ से ऐसे खाया पापड़, देखें वीडियो
X
Video Viral: इंटरनेट पर शादी समारोह (Wedding Video Viral) से जुड़े वीडियो भरे पड़े हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विवाह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं।

Video Viral: इंटरनेट पर शादी समारोह (Wedding Video Viral) से जुड़े वीडियो भरे पड़े हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विवाह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो आते ही छा जाते हैं और सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आने लगते हैं वहीं कुछ वीडियो को यूजर पसंद नहीं करते हैं। इस समय शादी का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर बहुत पसंद किया जा रहा है। वीडियो दूल्हा और दुल्हन (Dulha Dulhan Video) से जुड़ा है। वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगें। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है।

चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं। दूल्हा और दुल्हन दोनों साथ में भोजन कर रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन खाना खा रही है, उसके एक हाथ में पापड़ भी है। हालांकि इसी बीच दूल्हे को मजाक करने का मन हुआ और उसने ऐसा कुछ किया कि हंसी नहीं रुकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां दुल्हन भोजन करने में व्यस्त है तभी दूल्हे ने फिल्मी स्टाइल की तरह पापड़ बाइट किया और मजे से खाने लगा। ये देखकर दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। इसके दूल्हा भी अपने इस अंदाज पर हंसने लगता है।

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर official viralclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 27,743 likes मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी जबरदस्त है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है की नाइस वीडियो। एक यूजर ने कमेंट किया है कि दूल्हा काफी मजाकिया है।

Tags

Next Story