रानू मंडल का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, यूजर बोले-अच्छा यह भी है टैलेंट

रानू मंडल का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, यूजर बोले-अच्छा यह भी है टैलेंट
X
लता मंगेश्कर का 'एक प्यार का नगमा है' गाने को रेलवे स्टेशन पर गाकर रानू मंडल सुर्खियों में आई थी। रानू का यह वीडियो साल 2019 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद रानू मंडल रातोंरात चर्चाओं में आ गई। बॉलीवुड म्युजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमियां को भी उनकी आवाज बहुत पसंद आई।

लता मंगेश्कर का 'एक प्यार का नगमा है' गाने को रेलवे स्टेशन पर गाकर रानू मंडल सुर्खियों में आई थी। रानू का यह वीडियो साल 2019 में सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ था। जिसके बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) रातोंरात चर्चाओं में आ गई। बॉलीवुड म्युजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमियां को भी उनकी आवाज बहुत पसंद आई। हिमेश रेशमियां ने रानू को लेकर एक वीडियो सॉग बनाया। उसको लेकर भी रानू मंडल काफी चर्चाओं में रही थी।

वीडियो सॉग के बाद रानू कम ही सोशल मीडिया पर दिखाई दी। इनदिनों ट्विंकल खन्ना की फिल्म को लेकर एक बार फिर से रानू मंडल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video)हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह डांस करती हुई नजर आ रही है। ​वीडियो में रानू मंडल ट्विंकल खन्ना की फिल्म मेला के एक गाने पर डांस कर रही है। हालांकि, पहले वह वीडियो में अकेली डांस कर रही है। फिर एक युवक भी उनके पास आकर डांस करने लगता है। वीडियो में रानू मंडल मैक्सी में नजर आ रही है। इन्होंने कमर पर दुपट्टा बांधा हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल रानू के वीडियो को लेकर फैन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही लाइक्स भी। उनके डांस को देखकर लोग मजाक भी उड़ा रहे है। रानू के एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि गाने के बाद अब डांस भी करोगी। दूसरे ने कमेंट किया डांस का भी टैलेंट है। उम्र को देखते हुए फैंस उनके जज्बे को भी सलाम कर रहे है।

Tags

Next Story