शादी के दौरान दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि आप भी नहीं कर सकेंगे यकीन, कैप्शन में लिखा-प्यार का दूसरा नाम सम्मान है

शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन कुछ अलग करते हुए आपने देखा और सुना होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा। दरअसल, शादी के दौरान दुल्हन को पति के पैर छूते हुए तो आपने देखा होगा। अगर दूल्हा अपनी दुल्हन के पैर छूता है तो यकीन करना आसान नहीं होता है। हिंदू रीति—रिवाज के अनुसार पत्नी अपने पति के पैर छूती है। लेकिन वायरल वीडियो में कुछ उलट है। वरमाला की रस्म के बाद पति अपनी पत्नी के पैर छूता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे है।
शादियों में दूल्हे की तरफ से दुल्हन के पैर छूने के बारे में नहीं सोचा होगा। लेकिन इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पार वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंडप में ही दूल्हा अपनी दुल्हन के पैर छूने लगता है। वहां मौके पर मौजूद लोग दूल्हे को देखते ही रह गए। पहले तो दूल्हाद और दुल्हन एक दूसरे को मुस्कराते हैं। तभी अचानक दूल्हा झुकता है और दुल्हन के पैर छू लेता है। वीडियो में साफ है कि जिसने भी दूल्हे को पैर छूते हुआ देखा सभी हैरान रह गए।
दूल्हे के इस अंदाज को देखकर दुल्हन भी चौंक जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding अकाउंट पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है कि प्यार का दूसरा अर्थ है सम्मान दूल्हा पूरी तरह से जानता है कि अपनी दुल्हन के साथ कैसा व्यवहार करना है। वीडियो पर अभी तक हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS