Viral Video: पेट्रोल पंप मालिक के परिवार की महिलाएं लड़ती—लड़ती जा गिरी नाले में, कीचड़ में भी हुई मारपीट

राजस्थान(Rajasthan) में अजमेर(Ajmer) के ब्यावर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लात—घुसे चले। चार करोड़पति घर की महिलाएं पेट्रोल पंप से लड़ती हुई नाले में गिर गई। यहां तक की नाले में भी उनके बीच जमकर मारपीट हुई। कीचड़ में एक—दूसरे के बाल पकड़ महिलाएं लड़ती रहीं। बीच मार्केट में हुई लड़ाई की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें शांत कर पुलिस थाने ले गई। मारपीट का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया(Social Media) पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटगढ़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर यह विवाद हुआ। आरोप है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि इस विवाद में महिलाएं भी आ गई। जिसको लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। यह मारपीट पहले नाले के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शुरू हुई। नाले के पास में गंदगी और बदबू की वजह से आमतौर पर रुका नहीं जाता है। लेकिन लड़ाई कर रही महिलाएं को कोई फर्क नहीं पड़ा। लड़ते—लड़ते नाले में गिरने के बाद एक ही घर की चारों महिलाओं में मारपीट होती रही। उनके बीच मारपीट होता देख एक पक्ष की महिलाओं के पक्ष में एक व्यक्ति भी नाले में कूद गया और मारपीट करने लगा।
घटना की जानकारी मिलने पर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को लेकर पुलिस थाने आ गई। दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि नायरा पेट्रोल पंप मालिक नरेंद्र कुमार आर्य और उनके परिवार की विधवा महिला संगीता कुमावत के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मारपीट की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS