Video : अर्थी पर लेटे शख्स के मुंह में डाली सिगरेट, फिर जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप बिना किसी अन्य प्लेटफॉर्म के वायरल हो सकते हैं। लेकिन, कई बार लोग इसका गलत फायदा भी उठाते हैं और ऐसे अजीबोगरीब वीडियो शेयर करते हैं, जिसे देखने के बाद लोग गुस्से में आग बबूला हो जाते हैं। इस तरह के कई वीडियो आपने भी देखे होंगे, जो शायद आपको पसंद नहीं आए होंगे। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस वीडियो में एक शख्स अर्थी पर लेटा नजर आ रहा है, इसके बाद वो जो करता है, उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अर्थी पर लेटा हुआ है। इसे देखने के बाद आप भी यही सोचेंगे कि शायद किसी की मृत्यु हुई है। उसके आसपास कई लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं, लेकिन तभी उन्हीं में से एक शख्स उसके पास आता है और अर्थी पर लेटे हुए शख्स के मुंह में सिगरेट लगा देता है। इसके बाद जो हुआ, वो और भी हैरान कर देने वाला था। दरअसल, अर्थी पर लेटा हुआ शख्स मरा नहीं था। वो सिर्फ मरने की एक्टिंग कर रहा था। जैसे ही उसके मुंह में सिगरेट डाली गई उसने सिगरेट को फूंका और उसका धुआं भी उड़ाया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उसने सिगरेट को अपने मुंह से लगाकर दो बार कश भरे और धुएं को बाहर निकाला। वीडियो को देखकर तो यही लग रहा है कि इसे सिर्फ शूट करने एक इरादे से ही बनाया गया है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ashiq.billota ने शेयर किया है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे देख कर लोग भड़क गए। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो पुराना बताया है, जो अब फिर से वायरल हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS