Video : दुल्हन पक्ष ने शादी में बुलाई 'रशियन गर्ल', पंडित जी ने दिया खास रिएक्शन

Russian In Indian Wedding : एक लड़की की शादी में जो सबसे खास भूमिका निभाते हैं, वो दुल्हन के पिता होते हैं। मेहमानों से लेकर खाने तक हर चीज का खास ध्यान पिता की निगरानी में ही होता है। उनका प्रयास रहता है कि बारात में आने वाले सभी मेहमान इम्प्रेस हो जाए। कुछ लोग शादी में खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ म्युजिकल प्रोग्राम भी रखते हैं। वहीं, कुछ में बच्चों के लिए गेम आदि चीजों का भी अरेंजमेंट किया जाता है। अब ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें दुल्हन वालों ने शादी में गेस्ट हाउस में मेहमानों के स्वागत के लिए रशियन गर्ल बुला ली। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।
शादी में बुलाई रशियन गर्ल
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन वालों की तरफ से शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए विदेशी लड़कियों को बुलाया गया है। कुछ मेहमान इन विदेशी लड़कियों के पास जाकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं। इस video में आप दो रशियन लड़कियों को देख सकते हैं, जो शादी में आए सभी मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। यहां तक कि एक अंकल तो रशियन गर्ल के पास जाकर पर्स से पैसे निकालकर उसे देने लगते हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा तो तब मजा आता है, जब खुद पंडित जी भी रशियन लड़कियों में रूचि दिखाने लगते हैं।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
शादी में मेहमान रशियन गर्ल को खुश होते हुए नजर आए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर _alysultan ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अपलोड करते ही यह आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, बहुत से लोग इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अगर मैं सच कहूं तो मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। यह थोड़ा चीप हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS