बुद्ध की कृपा पाने को तय की 2,000 KM की दूरी, फिर की अजीबोगरीब डिमांड

Video: इंसान की फितरत होती है कि इंसान किसी भी चीज या फिर काम में फंसता है, तो वह भगवान की शरण में जरूर जाता है। ऐसी ही एक खबर चीन से सामने आई है। दरअसल, एक चीनी शख्स के पास गर्लफ्रेंड नहीं थी। इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड को लेकर 2 हजार किलोमीटर का सफर तय किया और सीधे पहुंच गया भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष। उसने लेशान में स्थित विशालकाय बुद्ध भगवान के समक्ष प्रार्थना करते हुए न केवल धन संपत्ति की मांग की, बल्कि कहा कि उसके जीवन में गर्लफ्रेंड आ जाए। उसने जिस तरीके से प्रार्थना की, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
भगवान बुद्ध से की गर्लफ्रेंड की मांग
इस युवक का एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शख्स ने एक बड़े एयरपॉड के आकार का स्पीकर पकड़े दिखाई दे रहा है और भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा के सामने प्रार्थना करता दिखाई दे रहा है। झांग उपनाम (Zhang Surname) का यह शख्स 71 मीटर लंबे लेशान भगवान बुद्ध के कान के पास स्पीकर पकड़े दिखाई दे रहा है। इस दौरान यह शख्स अपने मोबाइल फोन का वॉल्यूम बढ़ाता है। दरअसल, यह युवक इसलिए ऐसा करता है कि उसकी मांग भगवान बुद्ध के पास पहुंच जाए। इसके बाद ही युवक चिल्लाकर बोलता है- भगवान बुद्ध क्या आप जानते हैं, मैं 27 साल का लड़का हूं और मेरे पास कार, घर या गर्लफ्रेंड भी नहीं है।
भगवान से मांगे 12 करोड़ रुपये
आगे वो बोलता दिखाई देता है कि मैं सबसे पहले अमीर बनना चाहता हूं। हालांकि, मुझे इतना ज्यादा पैसे नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ 10 मिलियन युआन की ही जरूरत है। इसके साथ ही एक गर्लफ्रेंड चाहिए, जो थोड़ी सुंदर और कोमल भावना वाली हो। वह मुझे युआन को नहीं, मुझे प्यार करे। आपको जानकर हैरानी होगी कि पैसे की मांग भारतीय रुपये में लगभग 11.81 करोड़ रुपये होती है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS