Video : खेत में लड़ते हुए फसल खराब करते नजर आई दो महिलाएं, वीडियो देख लोग बोले- कैसे-कैसे लोग...

Video : सोशल मीडिया के जमाने में आपको रोज कुछ अलग देखने को ना मिले ऐसा संभव ही नही है। लॉकडाउन के समय अगर सोशल मीडिया न होता तो लोग परेशान हो जाते। अक्सर लोग अपने खाली समय में सोशल मीडिया पर इसलिए आते है कि उन्हें मजेदार चटपटा कुछ देखने के लिए मिले जिससे उनका मन लगा रहे।
आपने सोशल मीडिया पर संगीत, डांस और मनोरंजन इत्यादि के कई वीडियो देखें होंगे, लेकिन कभी यह नहीं सुना होगा कि आपसी लड़ाई के कारण कोई फसल बर्बाद कर रहा हो। आपको बता दे कि ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें दो औरतें खेत में लड़ाई करते हुए नजर आ रही हैं।
बता दे कि इन दिनोें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो किसी गांव का हो सकता है। इस वीडियों में दो महिलाएं दिखाई दे रही है जो अपनी आपसी लड़ाई का बदला खेतों में लगी फसल से लेती दिखाई दे रही है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि इनके लड़ने का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ये महिलाएं लड़ाई में एक दूसरे की फसल ऐसे बरबाद कर रही है जैसे उनकी लड़ाई आपस की नहीं बल्कि फसल के बीच की है।
महिला ने घूंघट काढ़कर किया ऐसा काम
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं पहले खेत में लोट कर उगी हुई फसल को पैरों से कुचल कर खराब करती है। यह देखते ही दूसरी वाली महिला का पारा हाई हो जाता है फिर वह तुरंत पहली वाली के खेत के हिस्से में जाकर उसकी फसल को खराब करने लग जाती है। इसके बाद आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों एक दूसरे के खेत में कूदना शुरू कर देती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही लोग भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS