Video Viral: शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Video Viral: शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
X
Video Viral: सोशल मीडिया पर शादी समारोह में हंसी मजाक के बहुत सारे वीडियो आपने देखें होंगे लेकिन इन दिनों शादी समारोह का एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

Video Viral: सोशल मीडिया पर शादी समारोह में हंसी मजाक के बहुत सारे वीडियो आपने देखें होंगे लेकिन इन दिनों शादी समारोह का एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो को देखकर हम खुशी से चहक जाते हैं तो कोई वीडियो भावुक कर जाता है। इस समय इंटरनेट पर जो वीडियो बहुत देखा जा रहा है वो इन सबसे अलग है। वीडियो दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा है, इसमें दोनों ऐसा कुछ करते नजर आते हैं जो आमतौर पर नहीं होता है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और दुल्हन भी अपने पति के साथ ससुराल पहुंच चुकी है।

चंद सेकेंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों बेड पर बैठकर आराम से सिगरेट पी रहे हैं। पास में एशट्रे भी रखी है। आम भारतीय परंपरा में जहां दुल्हन अपने पति के सामने सिगरेट पीने की सोच भी नहीं सकती, मगर इसमें ऐसा कुछ नहीं होता। दोनों एक ही सिगरेट को खूब लुप्त उठाकर पी रहे हैं। वीडियो में ये दृश्य देखना सबसे मजेदार लगता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो पर 1927 views मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि मौज करो। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा है कि जिंदगी हो तो ऐसी हो। एक यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है मौज कर दी।

Tags

Next Story