Video Viral: नाराज बकरी ने गुस्से में मालकिन के साथ किया कुछ ऐसा, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

जानवरों के मजेदार वीडियो (Animals Funny Video) आए दिन इंटरनेट की दुनिया पर तहलका मचाते रहते हैं। इंसानों के सबसे ज्यादा नजदीक जानवरों को ही माना जाता है। हर किसी को किसी ना किसी जानवर से लगाव होता है। कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों को ज्यादातर लोग पालते भी हैं, इनसे जुड़े वीडियो भी अक्सर ट्रेंड (Dogs Cats Video Viral) करते हैं। ये इतने मजेदार होते हैं कि लोगों को ये वीडियो पसंद भी आते हैं। लेकिन कुछ लोग इन दोनों जानवरों के अलावा भी दूसरे जानवरों से लगाव रखते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानवर इंसानों के साथ रहते-रहते कभी कभी उनके जैसा ही व्यवहार करने लगते हैं। कभी ये जानवर जिद्दी तो कभी गुस्सैल भी हो जाते हैं। बावजूद इसके वो काफी वफादार होते हैं। वहीं जिस जानवर का वीडियो वायरल हो रहा है वो एक बकरी है, जो अपनी मालकिन से काफी नाराज है। उसके बाद उसने जो किया उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बता दें कि वायरल हो रहा ये वीडियो काफी मजेदार है। इसमें एक लड़की बकरी के साथ है। वहीं जब लड़की कुछ कहते है तो बकरी भी उसे अपने पैर से मारती है, और लगातार अपना मुंह चलाती है। जिसे देख हर कोई हैरान है कि आखिर बकरी और लड़की के बीच बेहतरीन तालमेल है।
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं साथ ही इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। अभी तक इसे 60 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS