Video Viral: अनजान पुरुषों की पीठ पर चुपके से किस कर रही महिला, वीडियो देख लोगों ने लगाई फटकार

सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स एक ऑस्ट्रेलियाई महिला (Australian Woman) की खिंचाई कर रहे हैं, जो एक नाइट क्लब में अजनबियों की पीठ को चूमते हुए कैमरे में कैद हुई थी। मूल रूप से टिकटोक पर शेयर किए गए इस वीडियो में महिला सेंट पैट्रिक दिवस (St. Patrick's Day) पर सिडनी (Sydney) के एक क्लब में प्रैंक करती है। इस प्रैंक में वो पुरुषों की टी-शर्ट पर किस करती नजर आती है।
दरअसल ये महिला पहले अपने होंठो पर लिपस्टिक लगाती है और फिर क्लब में डांस कर रहे उन पुरुषों की पीठ पर किस करती है जिन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी होती है। महिला पुरुषों को तब किस करती है जब पुरुष डांस करने में मशगूल होते हैं। इसके बाद महिला कैमरे की तरफ देखकर खूब हंसती है।
वहीं ये वीडियो _adultgram_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि ना जानें ये कितने लोगों का घर तोड़ेगी। तो दूसरा यूजर कमेंट करता है कि खुद का ब्रेकअप हुआ तो दूसरों का रिलेशन भी हजम नहीं हुआ दीदी को।
हालांकि, कुछ लोगों ने इस घटिया बताया है। एक यूजर ने लिखा है कि ये बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है बल्कि बहुत घटिया है। तभी दूसरा कमेंट आता है कि इसमें पुरुषों की सहमति भी मायने रखती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS