Video Viral: शादी पार्टी में जमकर उड़ाई दावत, इतने से मन नहीं भरा तो किया ये काम, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की शादी पार्टी में गई वहां उसे जमकर खाना खाया। इतना ही नहीं खाना खाने के बाद इस सुंदर लड़की ने खाने की पैकिंग भी शुरू कर दी। वायरल वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
शादी में लोग भूख से ज्यादा खा जाते हैं, ऐसे नजारे तो आप सभी ने कभी न कभी देखे होंगे। पर क्या कोई ऐसा सीन देखा है जिसमें खाने के बाद बचा हुआ पॉलीथिन में भरकर ले जा रहे हों। अगर नहीं देखा तो ये वीडियो देख आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो बेहद फनी है। लोग इस बात को देखकर हैरान हैं कि एक लड़की भला ऐसा कैसे कर सकती है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की बेहद सजी-धजी है। बैकग्राउंड देखकर समझ आता है कि ये शादी का सीन है। तभी लड़की टेबल पर बचा खाना पॉलीथिन में भरने लगती है। ये देख लोगों की हैरानी का ठिकाना ही नहीं रहता।
इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2,362 likes मिले हैं। लोग कमेंट कर इस लड़की का मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही उन्हें ये वीडियो बेहद फनी लग रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS