Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने की हिमाचल के सेब की तारीफ, कही ये बड़ी बात

Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) इन दिनों हिमाचल पहुंची हुईं हैं। वे यहां राजधानी शिमला (Shimla) के जुब्बल स्थित अपने घर पहुंची हुई हैं। प्रीति जिंटा ने यहां अपने परिवार के सेब बगीचे में बचपन की यादें ताजा की। आपको बता दें कि इन दिनों हिमालच में सेब सीजन (Apple season) चल रहा है। प्रीति जिंटा यहां सेब के बगीचे (Garden) में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वीडियो में प्रीति जिंटा हिमाचल के सेब की तारिफ करती हुई दिख रही हैं। वो वीडियो में कह रही हैं कि हिमाचल का सेब वर्ल्ड में सबसे अच्छा सेब है। वहीं उन्होंने कहा कि वह यहां बार-बार आएंगी। वहीं उन्होंने एक पोस्ट में लिख कि मैं लंबे समय बाद सेब के पेड़ों को देखने के बाद काफी खुश हुं। आगे प्रीति जिंटा ने लिखा कि, हिमाचल में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। जैसे ही बारिश बंद हुई है। मैं तुरंत घर से बार निकली और सबसे पहले में सेब के बगीचे में यह वीडियो बनाया।
I ws so excited to see apple trees after so long that d minute it stopped raining I ran out & made this video. Glad I did so cuz minutes after it ws pouring again⛈Going back home to our family farm during apple season after so many yrs was an emotional & exhilarating experience. pic.twitter.com/mcM5ULlA9S
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 24, 2021
बॉलीवुड अभिनेत्री यहीं नहीं रुकी आगे उन्होंने कहा कि शिमला जिले के जुब्बल में उनका परिवार रहता है। इसलिए वह अक्सर यहां आती जाती रहती हैं। प्रीति ने आगे कहा कि इतने वर्षों के बाद सेब सीजन के दौरान वह अपने परिवार के घर वापस जाना एक भावनात्मक और प्राणपोषक अनुभव था। मैंने अपने बचपन के सबसे अच्छे दिन यहां बिताए हैं। सेब का सीजन यहां हमेशा खास होता है। सेब सीजन में हम यहां पर खूब मस्ती करते थे।
वायरल वीडियो को ट्विटर पर Preity G Zinta ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वायरल वीडियो पर अब तक 54K views मिल चुके हैं। वही इस वीडियो पर 5.5K लाइक्स भी मिल चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS