Video Viral: स्टाइलिश बाल कटवाकर लड़का बन गया हंसी का पात्र, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ नहीं पता होता। कहा नहीं जा सकता है। इस समय एक लड़के से जुड़ा मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram Video) पर खूब देखा जा रहा है। वह हेयर सैलून में बाल कटवाने पहुंचा था, मगर उसके साथ जो कुछ हुआ देखकर हंसी नहीं रुकेगी। मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का हेयर सैलून (Hair salon) में पहुंचा और उसने स्टाइल में बाल कटवाने के लिए मोबाइल (Mobile) में एक फोटो दिखाई। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चंद सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने बाल कटवाने के बाद चश्मा लगा लिया, मगर जैसे ही कुर्सी से उठने लगा उसका ध्यान सामने मिरर की तरफ गया। इसमें देख सकते हैं कि मिरर में अपनी हेयर कटिंग देखते ही वह हैरान हो गया। दरअसल उसके दाएं कान के ऊपर एक निशान था। गुस्साया लड़का नाई से इसकी वजह से पूछता है, मगर इसके जवाब में वो जो कुछ दिखाता है, उसके बाद हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।
दरअसल लड़का जब नाई पर इसके लिए गुस्सा करता है वो तुरंत उसे मोबाइल की स्क्रीन दिखा देता है, जैसे बाल काटने के लिए कहा गया था। मगर ध्यान से देखने पर पता चलता है कि लड़का ने एक वीडियो फ्रीज कर एक कटिंग स्टाइल दिखाई थी। मगर बारबर ने उसमें नजर आ रहे प्ले बटन को भी स्टाइल का हिस्सा समझ लिया और वैसे ही बाल काट दिए। वीडियो में दृश्य देखना सबसे ज्यादा मजेदार लगता है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 1,203 views मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि लड़के के बालों का डिजाइन काफी फनी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS