Video Viral: मेट्रो में सीट लेने के लिए लड़के ने किया ये नाटक, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का मेट्रो के अंदर सीट लेने के लिए गजब का ड्रामा करके सीट ले लेता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मेट्रो ट्रेन अगर भरी हो तो उसमें सफर करना कई लोगों को आफत का काम लगता है। बस उनकी यही चाहत होती है कि किसी तरह से एक सीट मिल जाए। चाहे उसके लिए कोई भी जुगाड़ भिड़ाना पड़े।
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि वीडियो में जो दिख रहा है उसे लड़का जानबूझकर कर रहा है जिससे उसे सीट मिल सके। वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो काफी भरी है। बीच में एक लड़का खड़ा है। अचानक लड़का तेजी से हिलना शुरू कर देता है, मानो उसे दौरा पड़ा हो। ये देख आसपास की सीटों पर बैठी महिलाएं वहां से खड़ी हो जाती हैं।
सीट खाली होते ही वो लड़का तुरंत सीट पर बैठ जाता है। बैठने के बाद भी वो हिलता दिखता है। लोग वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर Tube Indian अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा, भरी मेट्रो में सीट पाने के लिए लड़के ने लगाया जुगाड़ वीडियो को अब तक 118,098 likes मिल चुके हैं। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS