Video Viral: स्टेज पर डांस करते हुए धड़ाम से गिरे दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: इंटरनेट पर अजीबोगरीब तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। शादी समारोह (Wedding Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों वायरल हो रहा है। शादियां बेहद मजेदार और तनावपूर्ण हो सकती हैं। शादी समारोह में कब क्या हो जाए आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते। वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी (Funny Video) नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ रीति रिवाजों के बाद दूल्हा और दुल्हन डांस करने के लिए जैसे ही स्टेज पर आते हैं वैसे ही दोनों स्टैज पर धड़ाम से गिर जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह वीडियो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
चंद सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को मंच पर एक साथ धीमी गति से नृत्य करते देखा जा सकता है। जब भीड़ अचंभित हुई, तो वे दोनों एक-दूसरे की आँखों में देखते रहे। वे धीरे-धीरे झूमते रहे, लेकिन ज्यादा देर नहीं हुई थी कि वे मंच पर पीठ के बल गिरे, क्योंकि मेहमान चीखे और हंसने लगे। दोनों शादी वाले दिन सबके सामने गिरने से बड़ा दुखी होते हैं। शादी में मौजूद सभी रिश्तेदार हंसते हैं तो ये बड़ा ही अजीब लगता है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर haitianbeauty25 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। शादी के इस वीडियो को अब तक 5 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं 13,705 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। हालांकि, हंसने के बजाय कुछ लोग इस प्यारे जोड़े की मज़ेदार भावना के लिए सराहना भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि शादी में कुछ भी हो सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि डांस अच्छा था लेकिन इस डांस में भी गिर जाएंगे ये किसी ने नहीं सोचा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS