तारे गिन-गिन... गाने पर दुल्हन ने किया धमाकेदार डांस, दूल्हे का रियेक्शन देख हो जाएंगे हैरान

तारे गिन-गिन... गाने पर दुल्हन ने किया धमाकेदार डांस, दूल्हे का रियेक्शन देख हो जाएंगे हैरान
X
क दुल्हन अपनी शादी के दौरान खूब सारा फन और डांस भी करती है। दुल्हन ने लाल रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही है, साथ ही स्टेज पर सिंगर सुखबीर का गाना ‘तारे गिन-गिन...’ में उत्साहित होकर डांस कर रही है।

कहने की जरुरत नहीं है कि भारतीय शादियां (Indian Weddings) डांस परफॉर्मेंस और ठुमका के बिना अधूरी होती हैं। वो दिन गए जब खुद की शादी के समय दुल्हन एक कोने में बैठी होती और शर्माती रहती। सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े मस्ती मजाक के वीडियो हो या फिर डांस से जुड़े, लोगों को ये काफी पसंद आते हैं।

इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, इसमें एक दुल्हन अपनी शादी के दौरान खूब सारा फन और डांस भी करती है। दुल्हन ने लाल रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही है, साथ ही स्टेज पर सिंगर सुखबीर का गाना 'तारे गिन-गिन...' में उत्साहित होकर डांस कर रही है। वहीं उसके पास में दूल्हा भी खड़ा है और मेहमानों से बात कर रहा है। कुछ देर बाद ही एक शख्स आता है और दुल्हन के साथ डांस करने लगता है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर wedabout नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही 2 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6000 से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे यकीन है कि मैं अपनी शादी के दिन इतनी ही एनर्जी के साथ डांस करुंगी। साथ ही एक अन्य ने टिप्पणी की, "यह दुल्हन एक साइको गर्ल है, लेकिन मैं इससे प्यार करता हूं।

Tags

Next Story