Video Viral: वेडिंग फोटोशूट के दौरान दुल्हन ने किया ये कांड, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शादी समारोह का है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के बीचोबीच एक स्टेज पर खड़े होकर दूल्हा-दुल्हन पोज दे रहे हैं। तभी कैमरामैन आकर दूल्हे का हाथ पकड़कर दुल्हन को पोज बताने लगता है। इतने में दुल्हन को मस्ती सूझती है और वो पोज के लिए खड़े दूल्हे और कैमरामैन दोनों को पानी में जोर का धक्का दे देती है , जिससे दोनों तेजी से पानी में गिर जाते हैं।
दूल्हे को धक्का देने के बाद दुल्हन काफी जोर-जोर से हंसने लगती है। दुल्हन की इस हरकत पर दोनों ही दुल्हन को घूरने लगते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो शादी से पहले प्री वेडिंग शूट का है। आजकल शादी से पहले प्री वेडिंग शूट काफी ट्रेंड में है। इसमें लड़का और लड़की किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जाते हैं और फोटोज खिंचवाते हैं। लेकिन इस प्री वेडिंग फोटोशूट को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर hepgul5 के नाम से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो पर 2,751 likes मिल चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दूल्हन की सरारत काम कर गई। वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS