Video Viral: लहंगे और ज्वेलरी में दुल्हन ने लगाए पुश-अप्स, दुल्हनिया का अनोखा अंदाज देख चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर आपने शादी से जुड़े कई वीडियो (Video Viral) देखें होंगे। अधिकतर वीडियो दूल्हा-दुल्हन (Video Of Bride-Groom) के आपस में मस्ती या डांस से जुड़े होते हैं। तो कुछ में दूल्हे के साथ दुल्हन के रिश्तेदार हंसी मजाक करते नजर आते हैं। या फिर किसी दुल्हन के मेकअप के दौरान के मजेदार पल इन वीडियो में कैद होते हैं। अब ये सब ही तो होता है शादियों में, क्यों यही कहेंगे आप? लेकिन हम कहे कि हमारा ये वीडियो इन सब में से किसी से संबंधित नहीं है तो यानी की हमारे वीडियो में जो दुल्हन है वो ना तो शर्मीली है और ना ही फूलों की तरह नाजुक, वो तो एक फिटनेस फ्रीक दुल्हन है जो भारी भरकम लहंगे और गहनों से सजे और लदे होने के बावजूद पुश-अप्स करती नजर आ रही है।
लहंगे और ज्वेलरी में पुशअप्स लगाती दुल्हन
दुल्हन के डोले देखकर तो एक पल के लिए हर कोई सोच में पड़ जाएगा कि वाकई ये दुल्हन है। जी हां! इन दिनों भी शादी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इसमें दुल्हन सबसे अलग और हटके है। वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन मेकअप रूम में है और बिलकुल तैयार बैठी है। लाल रंग का भारी भरकम लहंगा और ढेर सारी ज्वेलरी में दुल्हन बेहद सुंदर लग रही है। लेकिन अगले ही पल आप देखेंगे कि दुल्हन पुश-अप्स लगा रही है और फिर बाद में अपने डोले भी दिखा रही है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोग इस दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग दुल्हन को बॉडी बिल्डर कहते भी नजर आ रहे हैं। पुश-अप्स लगाने के बाद दुल्हन के चेहरे पर कमाल की खुशी नजर आ रही है।
Fitness with a difference. A bride doing pushups with lehenga and jewellery,,, pic.twitter.com/WQYYiubnVN
— dinesh akula (@dineshakula) April 14, 2022
ये वीडियो ट्विटर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अकोला ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि अलग तरह का फिटनेस, दुल्हन लहंगा और ज्वेलरी पहनकर पुश-अप्स लगा रही है। 12 सेकेंड के इस वीडियो को अभीतक हजारों लोग देख चुके हैं साथ ही कई लोग पसंद भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS