Video Viral: दुल्हन ने दूल्हे को इस अंदाज में खिलाया गुलाब जामुन, हंसने लगे सभी दोस्त- देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन को रसगुल्ला खिला रहा है। उसके बाद दुल्हन पूरे रसगुल्ले को दुल्हे को खिला देती है। जिसे देखकर वहां पर खड़ी दुल्हन की सहेली हंसने लगती हैं। इस वीडियो को यूजर्स काफी पंसद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि शादी समारोह में लोगों की निगाहें दूल्हा और दुल्हन पर ही टिकी होती हैं। दूल्हा-दुल्हन क्या कर रहे और क्या नहीं कर रहे, उनके हर हरकत पर लोगों की नजर बनी होती है। कई बार इनकी तारीफ होती है, तो कई बार मजाक भी उड़ाया जाता है। ऐसा ही दूल्हा दुल्हन के साथ इस वीडियो में देखा जा रहा हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में डिनर के वक्त दूल्हा अपनी दुल्हन को रोमांटिक अंदाज में रसगुल्ला खिला रहा है। हालांकि दुल्हन बेहद छोटा ही बाइट लेती है और फिर वही रसगुल्ला पूरा दूल्हे के मुंह में भर देती है। दुल्हन की ये हरकत देखकर दूल्हा शरमा जाता है और कैमरे के सामने ही हंसने लग जाता है। वहां मौजूद उसके सभी दोस्त भी हंसने लगते हैं।
वायरल हो रहे वीडियो को pandey_ind_01 अकाउंट से शेयर किया गया है। अबतक इस वीडियो पर 95 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को लोग अधिक से अधिक शेयर भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। कमेंट में युवक ने लिखा है कि जोड़ी नंबर वन है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया है कि दोनों ही बहुत क्यूट हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS