Video Viral: वरमाला की रस्म के दौरान स्टेज पर दुल्हन हो गई नाराज, रिएक्शन देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर शादी समारोह (Wedding Ceremony) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस समय का है जब दूल्हा दुल्हन (Dulhan Dulha) एक दूसरे को स्टेज पर वरमाला पहना रहे होते हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि दुल्हन के हाथ में वरमाला है वह हाथों में वरमाला (Varmala) लिए इतने गुस्से में दिख रही है कि वरमाला में फूल झटक-झटक कर सारे फूलों को नीचे गिरा रही है। उसका गुस्सा देखकर दुल्हे राजा उसके सामने शांत खड़े हुए हैं। दुल्हन के अधिक गुस्से को देखकर उसकी एक सहेली स्टेज पर जाती है और उसको समझाने लगती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस दुल्हन के गुस्से का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
कुछ सेकंड के इस वीडियो में देखा जा रहा है कि जिस समय दुल्हन यह हरकत कर रही होती है। उस समय वहां पर रिश्तेदार भी मौजूद होते हैं। सभी दुल्हन की नारजागी के बारे में सोच रहे होते हैं। वीडियो में नजर आता है कि बुझे मन से दुल्हन अपना चेहरा दूल्हे की तरफ खड़ी हो जाती है। वीडियो में दूल्हे का रिएक्शन भी देखने लायक है। वह एकदम शांत खड़ा हुआ है। वीडियो में दुल्हन के गुस्से को देखकर लोग हंस रहे हैं।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 429 likes मिल चुके हैं। इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि हाय रे दुल्हन का गुस्सा। एक यूजर ने कमेंट किया हैं कि शादी से पहले ही यह हाल है तो आगे क्या हाल होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि मर्जी के खिलाफ तो शादी नहीं हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS