Video Viral: गाना बजा और मैदान में डांस करने कूद गए चाचा, फिर मारी ऐसी गुलाटी की हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे

डांस (Dance) के दिवाने दुनियाभर में मिल जाएंगे। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो डांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते फिर चाहे उन्हें डांस आए या ना आए। लेकिन मौका मिलने पर लोग इसे करने से पीछे नहीं हटते हैं। बच्चे, बूढ़े इस कड़ी में सभी शामिल होते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें एक चाचा का डांस आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चाचा का डांस लोगों का मनोरंजन कर रहा है। जिसमें वो डांस के नाम पर जबरदस्त तरीके से गुलाटियां मार रहे हैं। चाचा गुलाटी मारने में इतने खो गए कि वो गाना गाने वाले के ऊपर ही गिर पड़े।
दरअसल ये वीडियो इंस्टाग्राम पर giedde नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ लोग किसी प्रोग्राम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तभी सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का गाना मैं निकला गड़ी ले के... बजा तो वहां मौजूद एक चाचा के अंदर जोश जाग गया। वो डांस के नाम पर जबरदस्त तरीके से गुलाटी मारने लगे। हद तो तब हो गई जब वो गुलाटी मारते मारते एक शख्स के ऊपर गिर पड़े। इसके बाद दो लोगों का हंस-हंस के बुरा हाल हो गया।
चाचा का फनी डांस देख हर कोई बस अपनी हंसी कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं साथ ही कई लोग इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं। कुछ लोग तो इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंकलजी में गर्मी बहुत है। तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि चाचा तो रोलर कोस्टर निकला।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS