Video Viral: सिर्फ 2 मिनट में गिरगिट ने बदल दिए 7 रंग, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग- देखें वीडियो

Video Viral: सिर्फ 2 मिनट में गिरगिट ने बदल दिए 7 रंग, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग- देखें वीडियो
X
Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो गिरगिट (Chameleon) का है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो गिरगिट (Chameleon) का है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि गिरगिट ने सिर्फ 2 मिनट में 7 तरह के रंग बदल दिए। इसे देखकर लोग हैरान है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब देखा जा रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर IPS रुपिन शर्मा ने ट्विट किया है। गिरगिट का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गिरगिट अपना काम कर रहा है। 2 मिनट में 7 तरह के रंग देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। वीडियो को ट्विटर पर 654 लोग लाइक कर चुके हैं वहीं अब तक वीडियो पर 38 कमेंट आ चुके हैं। एक युवक ने कमेंट किया है कि प्रकृति की अद्वितीय रचनाओं के समान आविष्कार... कोई भी वैज्ञानिक कभी नहीं कर सकता। प्रकृति बेजोड़ रचनाकार है.. अद्वितीय है।

वीडियो की खास बात यह है कि गिरगिट बड़ी तेजी के साथ खामोशी से रंग बदल रहा है। रुपिन शर्मा ने पोस्ट में बताया है कि इस वीडियो को बेंगलुरू के विक्रम पोनप्पा (Vikram Ponappa) ने शूट किया है। वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Tags

Next Story