चीन: लॉकडाउन के दौरान शख्स ने अपने कुत्ते के साथ किया ये काम, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई फटकार

चीन: लॉकडाउन के दौरान शख्स ने अपने कुत्ते के साथ किया ये काम, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई फटकार
X
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी अपने कुत्ते को तीसरी मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की खिड़की से लंबे पट्टा बांध कर नीचे उतारता दिख रहा है।

चीन (China) के सबसे बड़े शहर और वित्तीय राजधानी के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार लगे लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान शंघाई (Shanghai) में लगभग 16 मिलियन निवासियों का COVID-19 के लिए परीक्षण किया जा रहा है। शंघाई में आठ दिनों में दो चरणों में लॉकडाउन किया जा रहा है ताकि वहां रहने वाली पूरी आबादी का टेस्ट किया जा सके। वहीं शंघाई के पूर्वी जिलों में लॉकडाउन हटाया जाना था लेकिन वहां COVID-19 मामले पाए जाने के कारण वहां लॉकडाउन (Lockdown) जारी रहेगा।

इसके साथ ही शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिनों के लिए, शंघाई को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिम की ओर पुक्सी के निवासी अपने पड़ोस या आवास परिसर को नहीं छोड़ सकते। कुछ परिसरों के गेट बाहर से बंद कर दिए गए थे, जिसमें किराने का सामान और भोजन संग्रह बिंदुओं पर पहुंचाया गया था।

इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी अपने कुत्ते को तीसरी मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की खिड़की से लंबे पट्टा बांध कर नीचे उतारता दिख रहा है। धीरे-धीरे कुत्ते को पट्टे के सहारे जमीन से नीचे उतारा जाता है, ताकि कुत्ता घूम सके। जब कुत्ता घूम फिर लेता है तो मालिक उसे उसी तरह से ऊपर खींचता है।

ये वीडियो ट्विटर पर 57(bot,bot) नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, शंघाई में कोविड लॉकडाउन की मौजूदा लहर के बीच आपको अपने कुत्ते को इस तरह से चलना चाहिए। इसके साथ ही लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। इस दौरान कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह से घुमाना कुत्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही लोगों ने ऐसा ना करने की सलाह दी है।

Tags

Next Story