Video Viral: बाज ने मुर्गी पर किया अटैक तो मुर्गे ने सिखा दिया सबक, जान बचानी हुई मुश्किल

मुर्गे की लड़ाई के कई वीडियो (Cock Fight Video) आपने देखे होंगे, लेकिन मुर्गे की लड़ाई का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral On Social Media) हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं, जबकि 20 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में मुर्गी को बचाने के लिए एक मुर्गा खतरनाक बाज से टकरा जाता है।
दरअसल चील बड़ी दूर से अपने शिकार को देख लेता है, और फिर मौका मिलते ही अपने शिकार पर झपट लेता है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मुर्गा, मुर्गी को बचाने के लिए एक बाज से टकरा जाता है। इससे पहले बाज मुर्गी को अकेले पाकर उसे अपना शिकार बनाने की सोचता है, इसके लिए वो उसपर हमला भी करता है। लेकिन मुर्गी की आवाज से मुर्गा बाहर आता है और बाज पर टूट पड़ता है। वो उस पर इतना हावी हो जाता है कि उसे वहां से भगा कर ही दम लेता है।
Rooster saves chicken from attack.. pic.twitter.com/qRQOT8kq6j
— Buitengebieden (@buitengebieden_) February 1, 2022
वहीं बाज और मुर्गे की इस लड़ाई में आखिर में जीत मुर्गे की होता है। ये वीडियो ट्विटर पर Buitengebieden नाम के यूजर ने पोस्ट किया। साथ ही कैप्शन में लिखा कि मुर्गी को मुर्गे ने हमले से बचा लिया। इस वायरल वीडियो को लोग बारबार देखना पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को देखकर लोग मुर्गे की बाहदुरी की तारीफ कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS