इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे Wow! अच्छे-अच्छे डांसर भी रह जाएंगे हैरान

डांस (Dance) करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अच्छा डांसर बनने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। शरीर में लचक, हाथ-पैरों का मूवमेंट ये सब अगर सही नहीं हो तो आप डांस नहीं कर सकते। कुछ समय पहले तक लोग डांस को ज्यादा महत्व नहीं देते थे। लेकिन अब समय के बदलाव के साथ-साथ लोगों की सोच भी बदल गई है। डांस वो है जिससे एक एनर्जी मिलती है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी जिंदगी का बस एक ही मकसद होता है वो है सिर्फ डांस। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Video Viral On Social Media) हो रहा है। इस वीडियो में एक मजदूर है जो इतने बेहतरीन तरीके से डांस करता है जिसे देख आप भी इसके कायल हो जाएंगे।
दरअसल इस वीडियो में कई मजदूर हैं जो कि काम से थोड़ी सी फुरसत निकाल के बैठे हैं। इस दौरान एक मजदूर उठता है और दूसरे मजदूरों का मनोरंजन करने के लिए वह डांस करना शुरु करता है। आप वीडियो में देखेंगे कि इतने जबरदस्त तरीके से वो मजदूर डांस परफॉर्म करता है कि सब देखते रह जाते हैं। उसे देख कर नहीं लग रहा है कि उसने कहीं से डांस सीखा हो। उसका डांस इतना कमाल का है जिसे देख लोग अपने आप को बिना तारीफ किए नहीं रह सकते।
Work with relaxation better ?@suryanandannet pic.twitter.com/bx3XEO81JB
— Dr. M V Rao, IAS (@mvraoforindia) January 24, 2022
ये डांस वीडियो देखकर आपको काफी मजा आने वाला है। इस वीडियो को आईएएस अधिकारी डॉ एमवी राव ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि काम के साथ आराम अच्छा होता है। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस शेयर भी कर चुके हैं। यही नहीं बल्किन इस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS