Video Viral: कपल ने पार्टी में किया जबरदस्त डांस, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे फैन

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। यहां रोजाना हजारों लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। वीडियो किसी पार्टी का मालूम पड़ता है जिसमें कपल का डांस (Dance Video) देखने लायक है। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है का हिट गाना 'अरे रे अरे ये क्या हुआ बजते हुए सुना जा सकता है।
चंद सेकंड के वीडियो में देखते हैं कि कपल इतना जबरदस्त डांस (Dance video viral) करता है कि बार-बार देखने का मन करता है। इमसें लड़का एक ऐसा स्टेप करता है कि पार्टी में मौजूद लोग चीयर करने से खुद को नहीं रोक पाते। दरअसल डांस के दौरान लड़का प्रपोज करने के स्टाइल में बैठ जाता है और लड़की भी तुरंत उसके करीब पहुंच जाती है। वीडियो में ये दृश्य देखना सबसे मजेदार लगता है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर photoshoot_wedding नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। वायरल वीडियो पर अब तक 4,066 views मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि बहुत ही सुंदर डांस है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि जोड़ी बहुत ही सुंदर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS