Video Viral: मगरमच्छ को खिला रहा था खाना, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे देख थम जाएंगी सांसे

दुनिया का सबसे क्रूर शिकारी अगर कोई है तो वो है मगरमच्छ (crocodile)। जिसके जबड़ों में अगर कोई फंस जाए तो मृत्यु संभव है। पानी की इस दैत्य का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने एक पल के लिए तो सबको हैरान कर दिया था। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी तो सांसे ही रुक गईं।
दरअसल वीडियो में एक लड़का मगरमच्छ को खाना खिला रहा होता है। लेकिन अचानक से कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वायरल वीडियो को कई लोग देख चुके हैं। इस महज 25 सेकेंड के वीडियो से सबकी धड़कने बढ़ गई हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे की एक नदी झाड़ियों के पास है। जहां एक लड़का मगरमच्छ को खाना खिला रहा होता है तभी मगरमच्छ खाना लपकने के लिए अपना जबड़ा खोलता है लेकिन गोश्त खाते ही बिल्कुल उस लड़के के पास पहुंच जाता है। इस पूरे मंजर को देखने के बाद हर कोई हैरान है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर discoversharks नाम के पेज ने शेयर किया है जिसे अभी तक कई लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं और लड़के की जिंदगी बच जाने का शुक्रिया भी मना रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS