Video Viral: मछली के करंट से हो गई मगरमच्छ की मौत, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Video Viral: मछली के करंट से हो गई मगरमच्छ की मौत, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
X
Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर मगरमच्छ और मछली से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि मगरमच्छ मछली को आसान शिकार समझने की गलती कर दी और अपनी ही जान दे बैठा।

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर मगरमच्छ और मछली से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि मगरमच्छ मछली को आसान शिकार समझने की गलती कर दी और अपनी ही जान दे बैठा। करीब दो मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ईल मछली (Fish) पानी में किनारे पर है, तभी एक बड़ा सा मगरमच्छ उसे आसान शिकार समझकर करीब में पहुंच गया। मगरमच्छ कई सेकंड तक मछली की एक्टिविटी को गौर से देखता है और अचानक हमला कर उसे जबड़ों में जकड़ लिया। शुरू में वीडियो देखकर मालूम होता है कि मगरमच्छ ने शिकार को काबू में कर लिया है और वो उसे यहां वहां पटक रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अगले ही लम्हे कुछ ऐसा हुआ कि मगरमच्छ बुरी तरह तड़पने लगा। उसके हाथ पैर कांपने लगे और वो फड़फड़ाने लगा। इसमें देखा जा सकता है कि मछली अभी भी उसके जबड़ों में है मगर विशालकाय शिकारी तड़पकर मर रहा है और आखिर में उसकी मौत हो गई। दरअसल मगरमच्छ जिसे आसान शिकार समझ रहा था वो मछलियों की सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक हैं। खुद को खतरे में पाते ही ईल मछली ने करीब 860 वोल्ट का करंट पैदा किया और मगरमच्छ की मौत हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद मछली की भी मौत हो जाती है।

वायरल वीडियो को ट्विटर पर Rupin Sharma IPS नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो पर 8.9K views मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को अब तक 400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैँ। एक यूजर ने कमेंट किया हैं कि मैंने इस क्लिप को YouTube पर एक घंटे पहले देखा। मुझे इलेक्ट्रिक ईल के बारे में पहले पता नहीं था, यह बहुत ही खतरनाक है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि मछली काफी खतरनाक है।

Tags

Next Story