Video Viral: महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ के बाद घरों की छतों पर चढ़े मगरमच्‍छ, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ के बाद घरों की छतों पर चढ़े मगरमच्‍छ, देखें वायरल वीडियो
X
Video Viral: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो भारी बारिश के बाद का हैं। दरअसल भारी बारिश के बाद पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ के बाद इलाके में पानी भर गया जिसके बाद घरों की छतों पर मगरमच्छ तक चढ़ गए।

Video Viral: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) भारी बारिश के बाद का हैं। दरअसल भारी बारिश के बाद पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ के बाद इलाके में पानी भर गया जिसके बाद घरों की छतों पर मगरमच्छ तक चढ़ गए। छतों के उपर मगरमच्छ का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। छतों के ऊपर मगरमच्छों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 209 लोगों की मौत हो गई है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद लोगों की जान में जान आई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिक बारिश होने के बाद कृष्णा नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण नदी के पड़ोस के गावों में पानी भर गया। वायरल वीडियो (Viral Video) में भी देखा जा रहा है कि बारिश में कई घर भी डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा नदी करीब 15 गांवों के करीब से गुजरती है। इस वजह से इन गावों में बरसात के समय बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण इन लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छतों पर मगरमच्छ पहुंचने के कारण लोगों को अपने घरों को भी छोड़ना पड़ा। जानकारी के अनुसार लोगों को खाने पीने की भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि पूर्व में भी इनमें से कुछ क्षेत्रों में मानव-पशु संघर्ष की घटनाएं हो चुकी हैं।

Tags

Next Story