हवा में उड़ता हुआ हिरण देखा है कभी? Video देख यकीन कर पाना मुश्किल

हवा में उड़ता हुआ हिरण देखा है कभी? Video देख यकीन कर पाना मुश्किल
X
इस वीडियो में एक हिरण लगभग 7 फीट हवा में उड़ते हुए छलांग लगाता है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

जंगली जानवरों (Wild Animals) को हर कोई देखना चाहता है। नग्न आखों से जंगली जानवरों को देखना एक अद्भुत नजारा होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Video Viral On Social media) पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक हिरण लगभग 7 फीट हवा में उड़ते हुए छलांग लगाता है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक हिरण एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए लंबी छलांग लगाता है। जिसे देख ऐसा महसूस होता है जैसे मानो वह हवा में उड़ रहा हो।

दरअसल ये वीडियो आईएफएस अधिकारी प्रवीण कस्वां ने फॉरवर्ड किया था। बता दें कि प्रवीण अक्सर जानवरों के दिलचस्प वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही इस वीडियो को वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, और लंबी कूद का गोल्ड मेडल जाता है...

जिसने ने भी अभीतक इस वीडियो को देखा है हर कोई हिरण की छलांग से हैरान है। इस दौरान इस वीडियो को कई लोगों ने पसंद किया है तो कई ने कमेंट्स भी किए हैं।

Tags

Next Story