Video Viral: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन अचानक हो गया ये कांड- देखें वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Video viral) हो रहा है। वायरल वीडियो राजनीति से जूड़ा हुआ है। दरअसल, राजनीति में विपक्षी दलों द्वारा सत्तापक्ष की कार्यप्रणाली और उसकी अधिकतर नीतियों का विरोध करना आम बात है। आपने भी अपने आसपास विपक्षी दलों को किसी ना किसी मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन करते हुए जरूर देखा होगा। इन प्रदर्शनों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब अपलोड किए जाते हैं। मगर कुछ वीडियो विरोध-प्रदर्शन की जगह किसी अन्य वजह से छा जाते हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़ा है, जो पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किसी पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल पर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि चंद सेकंड बाद वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेंगे। इसमें देख सकते हैं कि सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच एक महिला जोर से कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाती है। महिला के साथ वहां मौजूद दर्जनों कांग्रेसी भी ऐसा नारा लगाते हैं।
वीडियो में देख सकते हैं कि महिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी का नेतृत्व करती है। मगर दूसरी तरफ से जो जवाब आता है सुनकर आसपास खड़े सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। इसमें देख सकते हैं कि महिला कहती है, 'नरेंद्र मोदी, दूसरी तरफ जवाब आता है- जिंदाबाद।' मन माफिक जवाब ना आने पर सभी मंद-मंद मुस्कुराने लगते हैं। वीडियो में पेट्रोल पंप पर खड़े अन्य लोगों का रिएक्शन देखना सबसे ज्यादा मजेदार लगता है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes ने अपने की अकाउंट से इस वीडियो के शेयर किया है। वायरल वीडियो पर अब तक 1,693 views मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि भाई ये क्या हो गया। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि वीडियो बहुत ही फनी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS