Video Viral: स्टेज पर जयमाला डालते समय दूल्हा और दुल्हन ने की मस्ती, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: आपन सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी समारोह (Wedding Ceremony) के तरह-तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। शादियों के वीडियो काफी मजेदार होते हैं और लोग ऐसे वीडियो को काफी पसंद (Like) भी करते हैं। अपनी शादी में हर कोई अलग दिखना चाहता है। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी में कई बार ऐसी हरकत करते हैं जिन्हें देखकर लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan) का मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन अपने हाथों में वरमाला लिए हुए खड़े हैं। जैसे ही दुल्हन वरमाला डालने की कोशिश करती है, तभी दूल्हे को शरारत सूझती है औऱ वो दुल्हन को वरमाला डालने से रोकता है। दूल्हा चाह रहा था कि पहले वो वरमाला डाले और हाथ उठाकर दुल्हन से पहले वरमाला डालने की कोशिश करने लगा।
इस पर दुल्हन अपने दूल्हे को हाथों से इशारा करते हुए कहती है कि पहले वरमाला वो डालेगी। उसके बाद अपनी दुल्हनियां का इशारा देखकर दूल्हा मुसकूराने लग जाता है। वीडियो में ये कपल कंफ्यूजड नजर आ रहे हैं, दुल्हन कहती है पहले वो वरमाला डालेगी तो वहीं दूल्हा कहता है कि पहले वो डालेगा। शादी का ये वीडियो वाकई मजेदार है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर Official Niranjanm87 नाम के पेज ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो पर 39,441 likes मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमें किया है क नाइस वीडियो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS