Video Viral: दुल्हन ने अपनी ही शादी में किया खूबसूरत डांस, वीडियो देख आप भी हार जाएंगे दिल

हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी का दिन सबसे स्पेशल हो। इसका जिम्मा उसके घर वालों और उसके रिश्तेदारों का होता है। दुल्हन (Bride) भी शादी में सबसे अहम स्टेज पर अपनी एंट्री को मानती है। वो चाहती है कि जब उसकी एंट्री हो तो हर कोई बस उसे ही देखता रहे। अलग-अलग तरीके की एंट्री कई दुल्हन अपनाती हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों वायरल (Video Viral) हो रहा है। इसमें एक दुल्हन की एंट्री देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठा है। दूल्हे के साथ शादी में आया हुआ हर मेहमान दुल्हन की एंट्री देखकर वाकई हैरान है।
दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी का माहौल है, इसमें दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन पूरी तैयारी में और कॉन्फिडेंट दिख रही है। स्टेज पर चढ़ते ही मधानिया गाना बजता है और फिर शुरु होता है दुल्हना का एंट्री डांस। इस दौरान इतनी खूबसूरत तरीके से डांस करती है कि हर कोई उसका फैन हो जाता है। उसका दूल्हा तो बस उसे ही देखता रह जाता है अपनी नजर ही नहीं हटा पाता। साथ ही आसपास के लोग दुल्हन को डांस करते समय चीयर करते हैं।
दुल्हन ने अपने डांस से ना सिर्फ शादी में मौजूद लोगों का दिल जीता है बल्कि सोशल मीडिया पर लोग भी अपना दिल हार बैठे। ये वीडिय इंस्टाग्राम पर morethanthumkas नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो को कई हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS