Video Viral: बाज ने किया खूंखार लोमड़ी का शिकार, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Video Viral: बाज ने किया खूंखार लोमड़ी का शिकार, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
X
वहीं वायरल हो रहे वीडियो में एक बाज एक खूंखार लोमड़ी का शिकार करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर तो एक पल के लिए यकीन नहीं होगा

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। इन वीडियो में हर बार कुछ अलग देखने को मिलता है। इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आसमान में उड़ता हुआ बाज (Eagle) अचानक एक खूंखार लोमड़ी (Fox) को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। लेकिन बाद में जो हुआ उस पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है।

बाज एक ऐसा पक्षी है जो अपने शिकार को ऊंचाई से भी देख लेता है। बाज की नजरें इतनी तेज होती हैं जिनसे उसका कोई भी शिकार बच नहीं सकता। वो आसमान की ऊंचाई से अपने शिकार को जमीन पर आसानी से देख लेता है। वहीं हैरान कर देने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर Life and nature नाम के यूजर ने शेयर किया है।

वहीं वायरल हो रहे वीडियो में एक बाज एक खूंखार लोमड़ी का शिकार करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर तो एक पल के लिए यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। बाच लोमड़ी के पीछे उड़ते हुए उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। वहीं लोमड़ी भी भागते हुए खुद को बचाने का पूरा प्रयास करती है लेकिन आखिर में बाज उसे अपने पंजों में दबोच कर नोचने लगता है। लोमड़ी फिर भी खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है लेकिन वो नाकामयाब रहती है।

इस वीडियो को लोग कई बार देख रहे हैं, साथ ही पसंद भी कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर ने तो बाज और लोमड़ी की टक्कर को वर्तमान में चल रहे रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध से समानता की है।

Tags

Next Story