Video Viral: बॉलीवुड सांग पर विदेशी लड़कियों ने ऐसा गजब डांस, देखकर आप भी कहेंगे वाह

Video Viral: सोशल मीडिया पर जापानी लड़की का डांस इन दिनों वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि जापानी लड़की ने बॉलीवुड गाने पर यह डांस किया है। लड़की के डांस की हर तरफ तारिफ हो रही है। कुछ बालीबुड गाने इतने अच्छे हैं कि लोग इन पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाते। यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें विदेशी डांसर भारतीय गानों पर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में जापान की लड़कियों को बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि अयाका और ची नाम की दो लड़कियां फिल्म रईस के गाने पर डांस कर रही है। दोनों लड़कियां बड़े ही कमाल तरह से गरबा स्टेप्स करती हुई देखी जा रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये डांस वीडियो लोगों को बड़ी तेजी से पसंद आ रहा है। एक यूजर ने जापानी लड़कियों को डांस देखने के बाद कहा कि बॉलीवुड का असर दुनिया में हर जगह देखने को मिल जाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि सच में बॉलीवुड की दीवानगी का यही नशा है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर bollyque_jp नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो पर 756 views मिल चुके हैं। वहीं लोग डांस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया हैं कि बॉलीवुड सांग के लोग हर जगह दिवाने हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि गजब डांस किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS