Video Viral: चार बाघों ने बत्तख पर किया हमला, बत्तख ने चारों को ऐसे किया परेशान- देखें वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Video Viral) में देखा जा रहा है कि 4 बाघ एक तालाब पर पानी पीने के लिए जाते हैं। वहां पर उन्हें एक बत्तख दिखाई देते हैं। बत्तख (Duck) को देखने के बाद चारों बाघों ने मिलकर बत्तख पर हमला कर दिया। लेकिन बत्तख पर हमला करना चारों बाघों को महंगा पड़ गया। बत्तख के हमले के लिए चारों बाघों (Tigers) को पानी में उतरना पड़ा इसके बावजूद भी वे उसका शिकार नहीं कर पाए। चारों बाघों ने बत्तख को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उनके हाथ ना लग सकी।
A grebe knows better to dive, duck and defeat in water than 4 subadult tigers.
— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) February 9, 2021
Nature has made all the species to over smart others in some way or other. #nature #wildlife VC:WA pic.twitter.com/GUzgx711TM
दो मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में देखा जा रहा हैं कि बत्तख पानी में गोता लगाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर चली जाती है। बाघों को जहां भी बत्तख दिखाई देती है वह वहीं पहुंच कर हमला करते हैं लेकिन जब तक बत्तख किसी दूसरे स्थान पर चली जाती है। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अंत में थक हार कर चारों बाघों को बगैर शिकार के ही जाना पड़ता है। बत्तख उसके बाद भी आराम से पानी में घूमती रहती है।
वायरल वीडियो को ट्विटर पर Ramesh Pandey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो पर 14.4K views मिल चुके हैं। वहीं 905 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि मुझे आशा है कि बाघ बत्तख का शिकार करने में सफल नहीं हुए, नन्ही बत्तख ने शिकारियों को खूब चकमा दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि अद्भुत दृश्य है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS