Video Viral: लड़की ने 20 फीट के अजगर को बनाया अपना दोस्त, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबोगरीब तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आप सोचने पर मजबूर हो सकते हैं। इंटरनेट (Internet) पर आपको एक से बढ़कर एक भयंकर वीडियो मिल जाएगा जिसे देखकर आप चौंक सकते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक अजगर एक लड़की की गोद में आराम से लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और लड़की इससे बेहद तनावमुक्त नजर आ रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की आराम से फोन चला रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चंद सेकंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़की की गोद में न सिर्फ अजगर (python video viral) आराम कर रहा है बल्कि बच्ची अजगर को पेट से भी लगा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो से हैरान हैं और इसे वायरल कर रहे हंै। वीडियो को विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हजारों लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है। वीडियो तभी ट्रेंड करने लगा जब इसे एक इंस्टाग्राम यूजर योरनेचरग्राम ने शेयर किया है। वीडियो में जो अजगर दिख रहा है वह 20 फीट लंबा है और उसने अपना सिर लड़की की गोद में रखा है, जबकि वह उसे धीरे से अपनी तरफ खींच रही है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर yournaturegram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 21,439,796 likes मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि वीडियो काफी डरावना है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है लड़की बहुत ही साहसी है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि कुछ लोग अजीब तरह के शौक रखते हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि सांप कभी वफादार नहीं हो सकते और केवल ये लोगों को भोजन के रूप में देखते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS