Video Viral: वरमाला स्टेज पर दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने लगा दूल्हा, रिएक्शन देखकर रह जाएंगे दंग

Video Viral: इंटरनेट (Internet) की दुनिया में कब क्या दिखाई दे जाए, कभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां कभी ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं जिन्हें देखकर हम भावुक (Emotional) हो जाते हैं। कभी ऐसा कुछ स्क्रीन पर नजर आता है जिसे देखकर यकीन नहीं होता है। इस समय एक ऐसा ही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो दूल्हा दुल्हन (Dulhan Dulhan Video) से जुड़ा है और इसमें ऐसा कुछ होता है कि शायद दूल्हे मियां को पहले से अंदाजा ना हो। वीडियो को अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में यूजर्स ने इस प्रतिक्रिया दी है।
वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी सभी रस्में पूरी हो चुकी है। दूल्हा और दूल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसमें दूल्हे के हाथ में रसगुल्ला है जो दुल्हन को खिलाने की कोशिश कर रहा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा कई बार रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करता है मगर दुल्हन हर बार नखरे दिखाते हुए अपना मुंह पीछे की तरफ कर लेती है। इससे नाराज दूल्हा रसगुल्ला नीचे फेंक देता है और पानी का ग्लास दुल्हन की तरफ बढ़ाता है। हालांकि इस बार वो थोड़ा सा पानी पी लेती है।
दूल्हा और दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है। वीडियो को official_viralclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 1,207 likes मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि शायद दूल्हन का कुछ खाने का मन नहीं कर रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि वीडियो काफी मजेदार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS