Video Viral: जेब्रा के पीछे भागना शेर को पड़ गया भारी, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जंगल का है। अधिकतर आपने देखा होगा कि जंगल में शेर का राज होता है। शायद ही कोई जानवर हो जो शेर को देखकर डर न जाए। पर एक ऐसा वीडियो लोगों की पहली पसंद बन रहा है जिसमें जेब्रा ने शेर के मुंह पर लात मारी और शेर की सारी हेकड़ी निकल गई।
ताकतवर शेर के गिरने का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उसने जेब्रा का शिकार किया या नहीं, इससे ज्यादा मजा लोगों को इस बात में आ रहा है कि लात खाने पर उसका हाल क्या हुआ।
वीडियो में दिखता है कि एक जेब्रा खड़ा है। तभी वहां शेर आता है। उसे देखकर जेब्रा भागता है और शेर उसके पीछे। लेकिन तभी जेब्रा शेर के मुंह पर लात मारता है। और शेर नीचे गिर जाता है।
वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS